पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नाइजीरियन युवक ओकुवारिमा मोसिस
- फोटो : amar ujala
कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवतियों को ठगी का शिकार बनाने वाला नाइजीरियन युवक ओकुवारिमा मोसिस को धर दबोचा है। नाइजीरियन फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए पहले युवतियों से दोस्ती करता। इसके बाद उनसे वाट्सएप नंबर लेकर चैटिंग करना शुरु कर देता।
फिर महंगे गिफ्ट भेजने और उस गिफ्ट पर कस्टम ड्यूटी के नाम पर अपने एकाउंट में रुपये डलवा लेता था। अब तक हुई जांच में नाइजीरियन ठग द्वारा करीब 70 से 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। नवाबगंज थाने में नाइजीरियन युवक से ठगी गई एक युवती ने 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। प्राइवेट नौकरी करने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर केविन हेरिसन नाम के व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई।
फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी बातचीत शुरू हो गई। वह खुद को यूके का नागरिक बताता था। युवक ने उसे एक महंगा गिफ्ट भेजने के लिए कहा। पहले तो युवती ने गिफ्ट के लिए मना किया लेकिन कई बार कहने पर उसने हामी भर दी। युवती के हां करने के बाद उसी युवक ने कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर फोन किया कि आपका कीमती गिफ्ट आया है।