जालौन पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी की पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर की गई बयानबाजी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सिर्फ पांच प्रतिशत लोग ही पेट्रोल का प्रयोग करते हैं। ऐसे में कीमत बढ़ने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पढ़ता।
आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी की बयानबाजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जालौन पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया की गाड़ी चलाते हैं। उन्हें ही पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन
कहा कि लोगों को 100 करोड़ से अधिक टीके की खुराक मुफ्त दी गई। यदि आप ईंधन की कीमत प्रति व्यक्ति आय से तुलना करें, तो कीमतें अब भी बहुत कम हैं। देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। मंत्री उपेंद्र तिवारी के इस बयान से विपक्ष हमलावर हो गया है।