फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुंदेलखंड समेत आसपास के जिलों में लू और बुखार से 30 लोगों की मौत

Sun, 16 Jun 2024 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: भीषण गर्मी से कानपुर और आसपास के जिलों में मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को लू और बुखार से 30 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गर्मी ले रही जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर और आसपास के जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी का कहर जारी है। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक रहा। रविवार को लू और बुखार से कुल 30 लोगों की जान चली गई। इनमें रोडवेज बस का एक चालक भी शामिल है। फर्रुखाबाद व कन्नौज में गंगा स्नान को आईं दो महिला श्रद्धालुओं की भी मौत हो गई। महोबा में लू व बुखार से किसान समेत सात तो हमीरपुर में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ रही। जालौन में लू लगने से बुजुर्ग समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। फतेहपुर में लू और बुखार से तीन लोगों की जान चली गई। इसी प्रकार बांदा में तीन और चित्रकूट में आठ लोगों की मौत हुई। औरैया में लू लगने से ट्रक ड्राइवर की मौत की आशंका है। कन्नौज जिला अस्पताल में रोडवेज बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई।

लोगों के मुताबिक आगरा से बस लेकर चले ड्राइवर की रास्ते में तबीयत खराब हुई थी। अस्पताल में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फर्रुखाबाद में गंगा स्नान कर लौट रही महिला की लू लगने से मौत हो गई। इसी प्रकार मैनपुरी की एक बुजुर्ग महिला भी गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने आई थी। लू लगने से कन्नौज के जिला अस्पताल में वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ये बरतें एहतियात
- बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलें।
- पानी बराबर पीते रहें, बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें।
- एसी या कूलर वाले ठंड कमरे से अचानक बाहर धूप में न आएं।
- तरल पदार्थों का सेवन करें, मौसमी फल खाएं।
- धूप में सिर अंगोछा बांधे रहें या सूती कपड़ा रख लें।
- पुराने रोगी अपनी दवाएं समय से लें।
- आम का पना, बेल का शरबत, शिकंजी लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें