फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: कार की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत, चालक गंभीर

Sun, 06 Oct 2024 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कार की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौरावां-गुरुबक्सगंज मार्ग पर उदयनगर कालोनी के पास बाइक में टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में ममेरे भाइयों की मौत हो गई। कार चालक का पैर टूट गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के बछौरा गांव निवासी शुभम (19) पुत्र शिवमोहन अपने ममेरे भाई पुरवा कोतवाली के बैगांव निवासी धीरज (22) पुत्र सत्यनारायण के साथ रविवार को धमानी खेड़ा गांव निवासी मौसी रामपती के घर गया था। शाम करीब छह बजे घर लौटते समय मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर उदयनगर कालोनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में पुरवा के बाजीखेड़ा निवासी कार चालक राजू (35) भी घायल हो गया। बाइक चला रहे धीरज और पीछे बैठे शुभम को पुलिस ने गंभीर हालत में मौरावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

घर का इकलौता बेटा था धीरज, शुभम थे दो भाई
हादसे में मृत धीरज घर का इकलौता बेटा था। बचपन में ही मां की मौत बाद दादी जगराना ने उसका पालन पोषण किया। पिता सत्यनारायण मजदूरी करते हैं। दादी और पिता के बुढ़ापे का वही एक सहारा था। घर से जाते समय दादी ने बाइक धीरे चलाने को कहा था। वह पौत्र के आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन मौत की खबर घर पहुंची तो बेहाल हो गईं। बिलखते हुए बोलीं कहा था धीरे चलना, आज न जाने देती तो शायद उसकी जान बच जाती। पहले पत्नी और अब बेटे की मौत ने सत्यनारायण को झकझोर दिया। पड़ोसी ज्ञानी के मुताबिक मृतक शुभम दो भाइयों में बड़ा था। घर के कामों में हाथ बंटाता था। पिता शिवमोहन अमृतसर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटे की मौत से मां रामलली बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें