फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में सड़क हादसा: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Tue, 20 Jul 2021 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के आर्यावत बैंक के सामने एक डंपर ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे मध्य प्रदेश के जिला शहडोल के मुलहेरा के मस्जिद टोला निवासी रसूल अहमद (34) पुत्र हकीब बक्श व नीलू (22) पुत्र अज्ञात घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात वाहन दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। उधर इस मामले में पुलिस को लोगों ने पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर से नीचे दबने से मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


देर रात घटना की जानकारी पर जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क हादसा होने की बात कही है। भरतकूप पुलिस के अनुसार बदौसा निवासी नरेंद्र ने रात को सूचना दी कि बाइक से दो मजदूर सब्जी लेने भरतकूप कस्बे की ओर आ रहे थे।

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के आर्यावत बैंक के सामने एक डंपर ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे मध्य प्रदेश के जिला शहडोल के मुलहेरा के मस्जिद टोला निवासी रसूल अहमद (34) पुत्र हकीब बक्श व नीलू (22) पुत्र अज्ञात घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि रात में ही वह अस्पताल पहुंचे थे जहां रसूल की मौत हो चुकी थी और नीलू को प्रयागराज रेफर किया गया था। परिजनों के न पहुंचने पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। डंपर चालक भाग निकला है। घटनास्थल पर टूटी बाइक भी मिली है।

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि भौंरा पहाड़ पर सोमवार की देर रात को पत्थर की खदान की घटना है। यह खदान सरकारी रिकार्ड में लगभग पांच माह से बंद है। जिसे पहले के पट्टेधारक का एक सहयोगी संचालित कर रहा था। रात को ब्लास्टिंग के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें