ऑडियो जिले के अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है, लेकिन कोई भी अफसर कुछ कहने से बच रहे हैं। वायरल ऑडियो में यह भी कहा गया कि अगर मेरी बातें सार्वजनिक हो गईं तो जेल जा सकता हूं।
कानपुर देहात में संदलपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम सचिव का ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ऑडियो में वह विकास दुबे के मरने के बाद बहुत रोने की बात कह रहा है। साथ ऑडियो में यह कहा गया कि हत्याकांड के दो दिन पहले विकास से उसकी बात हुई थी और उसने यह करने से मना किया।
विज्ञापन
इस ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो जिले के अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है, लेकिन कोई भी अफसर कुछ कहने से बच रहे हैं। वायरल ऑडियो में यह भी कहा गया कि अगर मेरी बातें सार्वजनिक हो गईं तो जेल जा सकता हूं।
बातचीत के दौरान वह विकास से नजदीकियों के बारे में भी चर्चा करता रहा। इधर वायरल होने के बाद सचिव ने वायरल करने वाले व्यक्ति को फोन किया और जान से मारने की धमकी है। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की है। हालांकि संबंधित सचिव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति मोबाइल मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर एडिट कर ऑडियो को वायरल कर दिया। मामले में जांच कराने की मांग की है।