फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहल: सेवानिवृत्त के दिन मिल जाएगा पीएफ, शुरू हो जाएगी पेंशन, एक सप्ताह पहले देना होगा विवरण

Thu, 02 Sep 2021 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय की ओर से एक अनोखी पहल शुरु की गई है। इसके तहत सेवानिवृत्त के दिन पीएफ मिल जाएगा और पेंशन भी शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
पीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेवानिवृत्त के दिन ही यदि कर्मचारी को भविष्य निधि का सारा रुपया मिल जाए या पेंशन शुरू हो जाए तो उसके लिए इससे अच्छा कोई तोहफा नहीं हो सकता है। कुछ इस तरह की पहल क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय की ओर से की गई है।
विज्ञापन


बुधवार को रोडवेज से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी प्रेम शंकर सिंह को पीएफ विभाग से जुड़े सारे लाभ दिए गए। उनकी 3964 रुपये की पेंशन बनी है। उनको पेंशन से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। 

ऑल इंडिया ईपीएफ इंप्लाइज संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने बताया कि इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिए संबंधित नियोक्ता को अपने सेवानिवृत्त कर्मचारी का सारा विवरण एक सप्ताह पहले विभाग को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग की ओर से पेंशन, एकाउंट और कैश विभाग के कर्मचारियों का एक पैनल बनाया गया है। इस तरह के सारे काम प्राथमिकता पर करने के निर्देश विभाग के अफसरों ने दिए गए हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम अमोल राज सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय परितोष कुमार, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें