फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA Abbas Ansari: अब पति-पत्नी की एक ही जेल! निखत और चालक को भेजा जेल, पांच दिन की है रिमांड

Sat, 11 Feb 2023 09:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और चालक नियाज को जेल भेज दिया गया है। यह दोनों पांच दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर रहेंगे। बता दें कि इनके मामले की सुनवाई लखनऊ कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में जेल नियमों का उल्लघंन और कई अन्य गंभीर धाराओं में नामजद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और चालक नियाज को पांच दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर चित्रकूट जेल ही भेजा गया है। इसके बाद केस की सुनवाई लखनऊ के कोर्ट में होगी।

विज्ञापन

ऐसे में पहले से चित्रकूट जेल में बंद विधायक और उसकी पत्नी एक ही जेल में रहेंगे। गौरतलब है कि इसी जेल में विधायक की पत्नी को नियमों के विपरीत मिलने आने पर पकड़ा गया है। शनिवार की शाम को कड़ी सुरक्षा में निखत बानो और उसके वाहन चालक नियाज को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
निखत के पक्ष में प्रयागराज से आए दो अधिवक्ताओं ने कोर्ट में बहस की। दोनों पक्षों के बयानों की सुनवाई के बाद जज ने पांच दिन 16 फरवरी तक के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सुनवाई की कोर्ट चित्रकूट में नहीं है। ऐसे में इनकी सुनवाई लखनऊ कोर्ट में होगी। उधर, कोर्ट के बाहर आने पर निखत बानो के अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने शासन प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ कोर्ट से हमें जरूर न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें