फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रगौली जेल में बंद रहे हैं कई माननीय और माफिया, गैंगवार की घटना ने बटोरी थीं सुर्खियां

Sat, 11 Feb 2023 08:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

रगौली जेल गैंगवार की घटना से सुर्खियों में रही थी। मुख्तार अंसारी के गुर्गे ने वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें ताबड़तोड़ गोलियों के बीच तीन शूटरों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
चित्रकूट जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले की रगौली जेल में दो साल पहले जेल के अंदर ही 14 मई को गैंगवार की घटना में बाहुबली जेल में बंद मुख्तार अंसारी गैंग के तीन अपराधी एक साथ मारे गए थे। जिसमें मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मुकीम काला व मेराज अहमद सहित अंशू दीक्षित मारा गया था।

विज्ञापन

घटना के बाद प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के बाद ही जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद नए जेलर सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी।इसके बाद अब दूसरी घटना हो जाने से एक बार फिर से रगौली जेल सुर्खियों में आ गई।
रगौली जेल के अंदर बंद अपराधी अंशु दीक्षित ने विदेशी पिस्टल से मुख्तार अंसरी के गुर्गे मुकीम काला सहित मिराज अहमद को गोलियों से जेल के अंदर दिन दहाड़े भून दिया था। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने अंशू को भी मार गिराया था।

विज्ञापन

इसके बाद से रगोली जेल सुर्खियों में आ गई थी। घटना के बाद से सवाल उठाए गए थे, आखिकरकार अंशु के पास कहा से से पिस्टल पहुंच गई थी। इतनी फोर्स होने के बाद भी उसने यह खौफनाक कारनामा दिखा दिया। इस घटना से पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

कई माननीय व माफिया इस जेल के रहे बंद
जिला जेल बनने के बाद यहां कई माननीय और माफियाओं को बंद किया गया। बाहुबली भदोही विधायक विजय मिश्रा व मेरठ जिले के विधायक नाहिद हसन भी इसी जेल के अंदर रहे हैं। जिनसे मिलने के लिए उनके परिवार के सदस्य मिलने आते थे।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक व ददुआ डाकू के पुत्र वीर सिंह पटेल भी इसी जेल में रहे। इसके बाद विधायक अब्बास अंसारी को इसी जेल में भेजा गया। जहां उनकी पत्नी जेल के अंदर ही अक्सर आकर आराम से उसके साथ रहती थी। इस बात का पता लगते ही एक बार फिर से रगौली जेल सुर्खियों में आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें