फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री जेपीएस राठौर बोले- प्रत्याशी तक पैदा नहीं कर पा रही सपा...हो चुकी है बांझ, बुलडोजर न्याय का प्रतीक

Sat, 20 Apr 2024 09:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बुलडोजर न्याय का प्रतीक है। अब अपराधियों में दहशत का माहौल है। आगे कहा कि सपा कपड़े की तरह प्रत्याशी बदल रही है।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व मंचासीन अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर न्याय का प्रतीक है। अपराधी जानते हैं कि अपरा धकरने पर योगी जी जेल, तो भेजेंगे ही घर पर बुलडोजर भी भेज देंगे। इसकी वजह से ही यूपी में अपराध रुका है और अपराधि में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की तरह सपा भी बांझ हो चुकी है और प्रत्याशी पैदा न कर पाने की कगार पर पहुंच गई है। शहर के नारायण धाम में विभिन्न दूसरे दलों के लोगों को भाजपा में शामिल करने के लिए नरेश अग्रवाल की अओर से आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने कहा कि माफिया पहले सोचते थे कि अपराध करो।

कोई एफआईआर लिखी भी जाएगी, तो तीन-छह महीने में जमानत हो जाएगी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मुख्यमंत्री स्पष्ट कह चुके हैं कि अपराधी या तो जेल के अंदर होगा और जेल के अंदर नहीं होगा, तो जहन्नुम में होगा। अखिलेश यादव के भाजपा को ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी बताने के सवाल पर जेपीएस राठौर ने कहा कि इससे सपा का मानसिक खोखलापन दिख रहा है।

कपड़े की तरह प्रत्याशी बदल रही है सपा
उनके पास नेतृत्व की कमी है। प्रत्याशी पैदा करने की क्षमता भी खो चुके हैं। दूसरे जिलों से ला-लाकर उम्मीदवार बनाने की कोशिश की जा रही है। जिस तरह से लोग कपड़े बदलते हैं, उसी तरह सपा प्रत्याशी बदल रही है। कार्यक्रम को दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा
आयोजन के दौरान 3048 लोगों के दूसरे दलों से छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया। कार्यक्रम के संचालक राम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि हरदोई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, 225 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 343, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, दो पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा 123 पूर्व जिला पंचायत सदस्य, 445 ग्राम प्रधान,534 पूर्व ग्राम प्रधान, 11 सभासद, 44 पूर्व सभासद और 1317 अन्य लोगों के भी भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें