मालगाड़ी के कोच से बच्चे का रेस्क्यू करता आरपीएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पटरी पर खड़ी मालगाड़ी में खेलते-खेलते एक बच्चा कोच में दोनों पहियों के बीच की खाली जगह पर बैठ गया। अचानक मालगाड़ी चल दी और बच्चा लखनऊ से हरदोई आ गया। कोच में पहियों के पास बच्चा बैठे होने की जानकारी पर चाइल्ड हेल्पलाइन और आरपीएफ व जीआरपी ने रेस्क्यू कर बच्चे को कोच से सुरक्षित निकाला।
कोयला लेकर लखनऊ से रौजा जा रही मालगाड़ी के कोच में दोनों पहियों के बीच की जगह पर एक बच्चा बैठे होने की जानकारी पर टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई स्टेशन पर आरपीएफ के जवान ने बच्चा का रेस्क्यू किया।