फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अग्निकांड: नाचिए साहब लोकतंत्र है! लोगों ने डीएम के हूलाहुप नृत्य को हादसे से जोड़ा, जानें क्या कहा

Wed, 15 Feb 2023 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रूरा थाना क्षेत्र में मड़ौली कांड में डीएम के हूलाहुप नृत्य को हादसे से जोड़ा जा रहा है। हालांकि ये कुछ दिन पहले का वीडियो है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स तंज कसते हुए टिप्पणी कर रहे हैं। ट्वीटर पर कानपुर देहात लगातार ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
महोत्सव में नाचती डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में मड़ौली कांड से ठीक 16 घंटे पहले माती में कानपुर देहात महोत्सव में कैलाश खेर की प्रस्तुति हुई। इधर ठीक दूसरे दिन मड़ौली में आग से मां बेटी जिंदा जल गई। पीड़ित पक्ष ने डीएम पर संलिप्ता के आरोप लगाए।

विज्ञापन

महोत्सव मंच पर डीएम के हूलाहुप डांस को मड़ौली कांड से जोड़कर सोशल मीडिया पर पूरे दिन टिप्पणी चलीं। इसमें डीएम की कार्यशैली और एसपी की भूमिका पर सवाल उठे। माती में कानपुर देहात महोत्सव व इन्वेस्टर्स समिट को लेकर 6 फरवरी से 12 फरवरी कार्यक्रम चले।
दिन में विभागीय और रात में मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। इसी क्रम में यहां कवि कुमार विस्वास का कार्यक्रम भी हुआ। अंतिम दिन रात में गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति हुई। इसमें कैलाश खेर के गाने की प्रस्तुति के दौरान डीएम नेहा जैन ने हुलाहुप डांस किया।
विज्ञापन


Trending Videos

महोत्सव में थिरके थे अफसर
वहीं, अन्य अफसर भी मंच पर थिरके थे। एसपी और एडीएम ने गीत गाए थे। इधर महोत्सव समापन के ठीक 16 घंटे बाद मड़ौली गांव में कब्जा हटाने गए अफसरों के सामने झोपड़ी में लगी आग से मां-बेटी जिंदा जल गए। पीड़ित परिवार ने अफसरों की संलिप्तता का आरोप लगाया।

मृतका के बेटे ने डीएम पर लगाया आरोप
मृतका के बड़े पुत्र शिवम ने डीएम जैन के इशारे पर उक्त कार्रवाई की बात कही। इसके बाद सोशल मीडिया पर डीएम के होलाहुप डांस के वीडियो के साथ मड़ौली कांड को जोड़कर टिप्पणी की गई। इसमें आईएसए को अब तक सस्पेंड नहीं किए जाने और एसपी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए।

यूजर्स ने लगाई अफसरों की क्लास
ट्वीटर पर काफी उबाल देखने को मिला। ट्वीटर यूजर्स घटना से संबंधित अलग अलग वीडियो शेयर कर सरकार व पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। लोग यहां कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन को कानपुर देहात महोत्सव में नाचने वाला वीडियो पर ट्रोल कर रहे हैं।




नेहा जैन ने किया था हूलाहूप नृत्य

वीडियों में नेहा जैन मंच पर हूलाहुप नृत्य करती नजर आ रही हैं। कोई कह रहा है कि नाचिए डीएम यह लोकतंत्र हैं। ट्वीटर पर कानपुर देहात लगातर ट्रेंड कर रहा है। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि कानपुर देहात में बुलडोजर एक्शन के दौरान जिंदा जलकर मां बेटी की मौत।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर घटना की भर्तसना, हो रहा ट्वीट
सोशल मीडिया पर मड़ौली कांड की भर्तसना लगातार हो रही है। फिर चाहे टवीटर, ह्वाटस एप हो या फिर फेसबुक। लोग लगातार प्रशासन की कब्जा हटाने की हड़बड़ी और तौर तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं जेसीबी से जिस तरह से आग लगने के बाद झोपड़ी गिराई गई, उसको लेकर भी टिप्पणियां होती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें