लेकिन किसी को क्या पता था कि काल का क्रूर चक्र कुछ और ही सोचे बैठा है। प्रशासन की मौजूदगी के बीच झोपड़ी में लगी आग ने मां बेटी को परिजनों से हमेशा के लिए जुदा कर दिया। इससे अच्छा खासा परिवार पूरी तरह से बिखर गया।
नेहा के बड़े भाई शिवम की पत्नी शालिनी ने बताया कि पिछले वर्ष 16 फरवरी को उनकी शादी हुई थी। दो माह का बेटा अभियुक्त है। शालिनी ने बताया कि शादी की पहली वर्षगांठ को लेकर परिवार में तैयारी चल रही थी। इसी बीच घटना से खुशी लापता हो गई। अब जिंदगी भर का गम मिला है।
प्रशासन की कार्रवाई में मासूम भी घायल
शालिनी ने बताया कि जब अधिकारी जेसीबी लेकर घर आए तो उन्होंने सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं दिया। जब वह बेटे अभियुक्त को गोद में लेकर सामान निकालने का प्रयास कर रही थीं। तभी जेसीबी चलाने से एक ईंट बच्चे के सिर में लग गई। इससे उसे चोट आई है।
भाई बोले, अब कौन बांधेगा राखी
घटना के बाद से नेहा का भाई शिवम बार बार अपनी हाथ देख रहा था। रोते हुए शिवम ने कहा कि अब उसको कौन राखी बांधेगा। यह सुन कर पास में खड़ा अंकित भी फफक पड़ा। इसके बाद दोनों भाई आपस में गले लगकर खूब रोए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनको सांत्वना दी।