संग्रहालय में तीन दिनों तक लगी थी कार्यशाला
कोरोना की पाबंदी लगने से ठीक दो महीने पहले यहां जीटी रोड स्थित राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में बाकायदा तीन दिनों तक कार्यशाला लगी थी। इसमें जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रिया, रूस, पेरू सहित कई देशों से लोग पहुंचे थे। यहां बाकायदा उन्होंने तीन दिवसीय कार्यशाला की थी। कन्नौज से जुड़ाव पर चर्चा हुई थी। सभी लोग यहां के ही होटलों में ठहरे थे।
कन्नौज में समय-समय पर विदेश से लोग यहां आते रहे हैं। एफएफडीसी में ही रहकर ट्रेनिंग भी लेते हैं। यहां से इत्र बनाने की ट्रेनिंग लेकर अपने देश में जाकर उसका कारोबार करते हैं। अब फिर से उनके आने का सिलसिला शुरू हुआ है।-डॉ. शक्ति विनय शुक्ला, निदेशक- एफएफडीसी
जिले में विदेशी मेहमानों का आना अच्छी बात है। उनके आने से न सिर्फ सकारात्मक माहौल बनेगा, बल्कि कारोबारी रिश्ते भी बेहतर होंगे। बाजार को भी फायदा पहुंचेगा। सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है।- शुभ्रांत शुक्ल, डीएम