फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी फरार

Tue, 12 Jul 2022 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की मामूली कहा सुनी के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इकदिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी गिरजेश कुमार (32) पुत्र बाल किशन का मंगलवार सुबह एक व्यक्ति से गिट्टी हटाने को लेकर विवाद हो गया था।

विज्ञापन


इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने गिरजेश पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गिरजेश के सिर पर रॉड लगने से वह बेहोश हो कर गिर पड़ा। आनन-फानन परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें