फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: धारदार हथियार से युवक की हत्या, खून से सनी लाश मिलने के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी

Thu, 30 Jan 2020 02:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के हुसैनगंज थाने के चांदपुर गांव में शुक्रवार देर रात 12:30 बजे एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस की फील्ड यूनिट आला अफसरों के साथ घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


चांदपुर गांव निवासी जसवंत लाल (45) घर के दरवाजे पर सो रहे थे।तभी अज्ञात लोगों ने  धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।चीख सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। इसी दौरान मौके का फायदा उठा कर हमलावर फरार हो गए। हत्या की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा,  सीओ सिटी केडी मिश्रा, स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट घटनास्थल के लिए पहुंची है। थानेदार निशीकांत राय ने बताया मौके पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें