मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस-वे पर अधिकारियों से की बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला पहुंचा तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी का स्टेयरिंग अपने हाथ लिया और निकल पड़े टेस्ट ड्राइव पर। सीएम ने खुद गाड़ी चलाकर नये रास्ते को चेक किया। सौ-120 की स्पीड से गाड़ी चलाते हुए सीएम इस एक्सप्रेस-वे से संतुष्ट दिखाई दिए। शनिवार को सीएम का काफिला हरदोई के जाहिदपुर पहुंचा। जाहिदपुर के लोगों से मुलाकात कर उन्होंने समस्याएं सुनीं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
सड़क मार्ग से गृहनगर सैफई जाते समय मुख्यमंत्री का काफिला उन्नाव जनपद की सीमा से गुजरा। इस दौरान उन्होंने बांगरमऊ में निर्माणाधीन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का जायजा लिया। वहीं औरास में उनका काफिला कुछ क्षण के लिए रुका। यहां उन्होंने गाड़ी में बैठकर ही एक्सप्रेस वे की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-व देश का पहला ऐसा रनवे स्ट्रीप है जिसपर जितने और चाहे जो जहाज उतार लिया जाएं। यह हाईवे शहर और ग्रामीण विकास में मील पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री के जनपद सीमा से गुजरने की जानकारी पर प्रशासन व पुलिस अफसर हलकान रहे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के नजदीक से गुजरने के दौरान उनकी नजरें जब निर्माण कार्य पर पड़ी तो वह रुक गए। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेस वे के कई स्थानों पर बारीकी से निरीक्षण किया। एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित शिवबक्सखेड़ा के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गोसाप्रयागपुर के सामने मोनू सिंह, ब्लाक प्रमुखपति विवेक सिंह व शरीफ खां ने काफि ला रोककर सीएम का अभिनंदन किया। यहां पर मुख्यमंत्री ने सभी से तीन नवंबर को शुरू होने वाली समाजवादी विकास रथयात्रा के प्रचार करने और शामिल होने की अपील की।