सूबे में होने वाली हर सियासी हलचल पर राजभवन की निगाह है।
सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में छिड़े द्वंद्व के हर पहलू की जानकारी है। परिवार के इस घमासान में प्रदेश के हालात खराब नहीं होने दे सकता।
यह बात राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
अलाईपुर गांव में कुंवर भूषण सिंह स्मारक माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक कुंवर दिवाकर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात सामान्य रखना राजभवन की जिम्मेदारी है। परिवारवाद की लड़ाई से प्रदेश में हालात बिगड़ने पर कार्रवाई होगी।