फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidates List: हरदोई और मिश्रिख से मौजूदा सांसदों पर जताया भरोसा, जय प्रकाश व अशोक रावत को मिला टिकट

Sat, 02 Mar 2024 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जानिए यूपी के हरदोई जिले में कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
जय प्रकाश व अशोक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम को उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, सभी पार्टियां एक-एक सीट को लेकर समीकरण बैठाने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से दोनों मौजूदा सांसदों को फिर से टिकट देने की घोषणा की है। हरदोई सीट से मौजूदा सांसद जय प्रकाश और मिश्रिख से मौजूदा सांसद अशोक रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जय प्रकाश ने अपना सियासी करियर 1991 में हरदोई से ही शुरू किया था। तब वह भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विजयी हुई थे। 1996, 1999 में भी वह इस सीट से सांसद रह चुके हैं।

वर्ष 2004 में मोहनलाल गंज से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2009 में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव उन्होंने मिश्रिख से सपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वर्ष 2019 में वह भाजपा के टिकट पर फिर हरदोई से लड़े थे और तकरीबन सवा लाख वोटों से जीते थे। मिश्रिख से प्रत्याशी घोषित किए गए अशोक कुमार रावत वर्ष 2004 और 2009 में बसपा के टिकट पर मिश्रिख से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2014 में भी वह बसपा के टिकट पर मिश्रिख से लड़े थे, लेकिन हार गए थे। वर्ष 2019 में वह भाजपा के टिकट पर मिश्रिख से लड़े और जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें