फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नाबालिग से मारपीट के मामले में गुढ़ा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 14 Jan 2023 03:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में नाबालिग से चौकी में मारपीट करने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच सीओ नितिन कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी में नाबालिग को चौकी ले जाकर मारपीट करने के मामले में एएसपी ने कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ा पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच सीओ नरैनी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कालिंजर थानां क्षेत्र के गुढ़ा कला चौकी क्षेत्र के गणेशनपुरवा निवासी लालमन पुत्र रामकृपाल केवट ने एसडीएम को प्रार्थना-पत्र दिया था। इसमें बताया था कि मेरा भाई सुमेरा मानसिक रूप से बीमार है। 26 दिसम्बर को बसराही चौराहे से देशी शराब की दुकान व किराने की दुकान में चोरी हो गई थी। चौकी पुलिस चोरी के शक में मेरे भजीते जीतू (13) पुत्र सुमेरा को 8 जनवरी को चौकी ले गए।

वहां उससे सफाई करवाते रहे। चोरी की घटना को लेकर पूछताछ में पुलिस ने जीतू से मारपीट की। जब परिवार के लोग चौकी पहुंचे तो पुलिस वालों ने नरैनी अस्पताल में इलाज कराते हुए हाथ में प्लास्टर कराया। इसके बाद जीतू का सतना मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया। पीड़ित के चाचा ने एसडीएम के यहां प्रार्थना-पत्र दिया था। एसडीएम की रिपोर्ट पर एएसी लक्ष्मी निवास मिश्र ने गुढ़ा चौकी इंजार्च अजीत प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा चौकी के दो अन्य सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच सीओ नितिन कुमार को सौंपी गई है। एएसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें