फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANDA CRIME: मोबाइल में गेम खेलते-खेलते दूसरे धर्म के युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, किया दुष्कर्म

Thu, 16 Jun 2022 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी को मदरसे में ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मोबाइल में गेम खेलते-खेलते दूसरे धर्म के युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी का आरोप है कि उसे कौशांबी ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि वहां मदरसे में ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इसकी तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। शहर की 17 वर्षीय किशोरी 30 मई को बाजार जाने की बात कहकर घर से गायब हो गई थी। किशोरी के मुताबिक कौशांबी के युवक ने उसे किराये के मकान में रखकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली और 500 रुपये में अपना मोबाइल बेचकर किसी महिला की मदद से 13 जून को चित्रकूट में मामा के घर पहुंची। वहां से घर आई।

यहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि तहरीर के आधार जांच कराई जा रही है। किशोरी के कोर्ट में धारा 164 के बयान भी कराए जाएंगे। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें