फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र हीनता के शक में पति ने दबाया था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। कथित पति ही महिला का हत्यारोपी निकला। उसने ही चरित्रहीनता के शक पर पत्नी की गला दबाकर हत्या थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है। मृतक की मां इंद्राणी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को कटरा रोड पर बिसात खाना की दुकान चलाने वाली 35 वर्षीय रेखा गुप्ता का शव पुरानी बाजार स्थित मकान के तीसरे मंजिल पर मिला था। बेटी के साथ ही मां इंद्राणी भी रहती थी। इंद्राणी का कहना है कि बेटी इंदौर के विजय कुमार के साथ पांच साल से बतौर पत्नी की तरह रह रही थी। पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसने हत्या की आशंका जाहिर की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। फॉरेंसिक टीम को कुछ साक्ष्य हाथ लगे तो विजय कुमार की तलाश शुरू कर दी गई।
थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पंकज को सुबह मसौनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारे ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसे घर में गैर मर्दों का आना जाना पसंद नहीं था। कई बार उसने रेखा को मना भी किया था। घटना के दिन इसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और गुस्से में आकर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें