फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर डीसीएम पलटी, चालक और हेल्पर घायल

विज्ञापन
बिखरे फलों की पेटियां देखते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। जयपुर से फल की पेटियां लाद कर कन्नौज आते समय मंगलवार सुबह अनियंत्रित डीसीएम डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। फलों की पेटियां एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं। फलों की लूटमार मच गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने फलों को सुरक्षित करवाया।
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव सनकता निवासी सोनू (27) जयपुर से सेब, संतरा, अंगूर, केला, चीकू, लाद कर कन्नौज आ रहे थे। साथ में पड़ोसी हेल्पर यूनिस (25) भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के शकरहनी गांव के पास अगला पहिया टूट कर निकल जाने से डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी कमल भाटी, यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और 112 डायल के सुखबीर सिंह टीम के साथ पहुंच गए। दोनों घायलों का मौके पर प्राथमिक उपचार कराया गया। क्रेन की मदद से डीसीएम को उठवा कर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। फलों को दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें