फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा...

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बड़ा बाजार की रामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। गुरु वशिष्ठ ने राजा राम का राज तिलक किया। इससे संपूर्ण अवध झूम उठता है। उधर, सदर बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बड़ा बाजार की रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी का भव्य स्वागत अवध के लोग करते हैं। घर- घर दीप प्रज्ज्वलित होते हैं। भगवान के राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए कई देशों के राजा एवं ऋषि शामिल होते हैं। राज सिंहासन पर विराजमान होने के बाद गुरु वशिष्ठ श्रीराम का राज तिलक करते हैं। इसके साथ ही जय सीताराम, जय श्रीराम की हर्ष ध्वनि तीनों लोक में गूंजने लगती है। मंगल गीत गाये जाने लगते हैं। भगवान श्रीराम के राज्य में सभी प्राणी खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं। मंचन अवसर पर भरत राय, अरुण द्विवेदी, संजय दोसाज, विजय तिवारी, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।
उधर, सदर बाजार के रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने राजस्थानी, बुंदेली, ब्रज व पंजाबी लोक नृत्य संगीत की मनोहारी छटा बिखेरी। इस अवसर पर विकास खत्री, शांतनु पांडेय, नरेंद्र कौशिक, अर्जुन यादव, विजय पटैरिया, राघवेंद्र राय, कोमल चंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें