फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला

Tue, 13 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
firring, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोंदू कंपाउंड इलाके में किराये पर रहने वाली विधवा से छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। रविवार को रात में चार युवकों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई की। हवाई फायर किए। एक युवक को छत से भी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सोमवार देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गोंदू कंपाउंड में रहने वाले विक्की दुबे, धर्मेंद्र कुशवाहा, रोबिन वाल्मीकि और मन्नू सेन नशे की हालत में पास में रहने वाले मुरारीलाल रायकवार के घर में दरवाजा तोड़कर घुस गए। चारों ने मुरारीलाल की पत्नी शीला रायकवार, बेटी नेहा, पुत्र गोविंद और सूरज को बेरहमी से पीटा। हवाई फायर कर दहशत फैलाई।

इस दौरान हमलावर गोविंद को खींचते हुए छत पर ले गए। वहां भी गोविंद को जमकर पीटा और सड़क पर फेंक दिया। छत से गिरने के कारण गोविंद के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। चीखपुकार करती हुई शीला अपने पुत्र गोविंद की तरफ दौड़ी तो हमलावरों ने दोबारा उसकी पिटाई की। बाद में वह फायरिंग करते हुए चले गए। घटना की सूचना डायल-100 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोविंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सोमवार शाम तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इस मामले में शीला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 307, 450 और 506 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदेल का कहना है कि मुरारीलाल के घर एक विधवा महिला किराए से रहती थी, जिस पर चारों आरोपियों की बुरी नजर थी। वह उससे छेड़छाड़ करते थे, जिसका विरोध मुरारीलाल की पत्नी शीला ने किया था। शीला के विरोध करने से नाराज आरोपियों ने परिवार पर हमला किया है। आरोपियों की छेड़छाड़ से तंग आकर किराएदार महिला घर छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें