फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले देश के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो बोला- हिंदुस्तान जिंदाबाद

Thu, 28 Oct 2021 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बुधवार को युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह देश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिख रहा था। पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को एक युवक का सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके बाद आरोपी का दूसरा वीडियो पर सामने आया, जिसमें वह देशवासियों से माफी मांगता दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मछलीशहर थाना क्षेत्र के उत्तरी कस्बा सादीगंज मोहल्ला निवासी नसीम पुत्र रजई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब वीडियो वायरल हुआ तो बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसे देखा। वह आक्रोशित होकर पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। इसमें उसने देश के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक हिंदुस्तान के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है। संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद उसका दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें वह हाथ जोड़कर युवक बोल रहा कि उससे हिंदुस्तान के लिए अपशब्द का उपयोग गया, जिसके लिए वह माफी मांगता है। उसने कहा कि वह इसी देश में रहता है, इसी देश का नमक खाता है। देशवासियों से वह माफी मांगता और हिंदुस्तान जिंदाबाद कहता दिख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें