युवती की भागने की सूचना परिजनों को लगते ही दोनों की खोजबीन में लग गए। रविवार सुबह दोनों को बगल गांव के एक घर से बरामद किया गया। युवक के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रधान ने दोनों पक्षों को समझाया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 नंबर पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची।
कोतवाली में भी दोनों के परिजनों में काफी बहस हुई। अंत में प्रधान व पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजन विवाह के लिए राजी हो गए। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम प्रवेश कुशवाहा ने बताया कि मामला कोतवाली में आया था, लेकिन दोनों के परिजन विवाह के लिए राजी हो गए। इसलिए कोई विधिक कार्रवाई नहीं हुई है।