फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसिक वारदात: जौनपुर में दुकान बंदकर घर लौट रहे सराफा कारोबारी से लूट ले गए पांच लाख के जेवर

Wed, 25 Aug 2021 11:56 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

वाराणसी जनपद निवासी अभिषेक की फत्तुपुर बाजार में राधे ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर त्रिलोचन महादेव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। 
विज्ञापन
परिजनों के बीच बैठा पीड़ित (लाल शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में बीती रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। रामपुर सोइरी गांव के चकविसांव पुरवे के पास दो हथियारबंद बाइक सवारों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा कारोबारी  से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


जलालपुर निवासी अभिषेक की फत्तुपुर बाजार में राधे ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर त्रिलोचन महादेव जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक, रामपुर सोइरी गांव के चकविसांव पुरवे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया।

बाइक से उतरकर तमंचे के बल पर बैग, मोबाइल व गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। बैग में लगभग तीन किलो चांदी के जेवरात तथा 50 ग्राम सोने के जेवरात रखे हुए थे। शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस सहित परिजनों को दी गई। घर से बाइक की दूसरी चाबी आई तब वह अपने घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात में ही एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, सीओ केराकत शुभम तोडी मौके पर पहुंचे। पीड़ित को अपने साथ लेकर घटना स्थल पर गए और जानकारी हासिल की।  

पुलिस ने सराफा कारोबारी अभिषेक की तहरीर पर जलालपुर थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने कहा कि लूट की राशि पीड़ित ने तहरीर में नहीं बता पाया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें