दीपक ने बताया कि जमीन कीमती होने की वजह से घरवालों की नजर बेचने पर है। बाबा की मौत 2014 में हुई थी। आरोप लगाया कि दिव्यांग होने की वजह से मुझे बचपन से ही घर में अलग-थलग रखा गया है। पिता पर आरोप लगाया कि उसके नाम की जमीन को जबरन बेचना चाहते हैं। इसीलिए मुझे परेशान किया जा रहा है।
उसने पिता पर बांध कर पीटने का आरोप लगाया तो वहीं मां पर पांच दिनों तक खाना नहीं देने का आरोप लगाया है। कहा, रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के बहाने घर से किसी तरह भाग का पुलिस के पास आया। इस संबंध में एएससी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत की है। थानाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का समाधान कराएं।