फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Crime: सिरफिरे भाई ने फावड़े से बहन को उतारा मौत के घाट, इकलौती बेटी के मरने से सदमे में परिजन

Thu, 01 Jun 2023 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

सरायभोगी निवासी श्रद्धा (17) पुत्री स्व. नन्हकूराम पटेल सुबह करीब छह बजे घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। कुछ ही दूरी पर उसका भाई पवन जो मानसिक रूप से कमजोर है वह फावड़ा लेकर टहल रहा था। अचानक उसने अपनी बहन श्रद्धा पटेल पर फावड़े से हमला कर दिया। उसने श्रद्धा के ऊपर कई वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय भोगी गांव में गुरुवार की सुबह एक सिरफिरे भाई ने फावड़ा से मारकर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। जब तक शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi crime: साड़ी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये उड़ा ले गए चोर, थाने से सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना
सरायभोगी निवासी श्रद्धा (17) पुत्री स्व. नन्हकूराम पटेल सुबह करीब छह बजे घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। कुछ ही दूरी पर उसका भाई पवन जो मानसिक रूप से कमजोर है वह फावड़ा लेकर टहल रहा था। अचानक उसने अपनी बहन श्रद्धा पटेल पर फावड़े से हमला कर दिया। उसने श्रद्धा के ऊपर कई वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को लेकर थाने आई। मृतक के परिवार में उसकी माता और एक छोटा भाई और है। मृतक श्रद्धा के दो भाई हैं जिसमें आरोपी बड़ा है जबकि एक छोटा भाई है। श्रद्धा कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। इकलौती बहन होने के नाते घर का सब कामकाज भी करती थी। माता सावित्री की हालत खराब है। थाने पर माता सावित्री ने तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि उसका बड़ा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी ने बेटी को फावड़े से काटकर मार डाला। प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज सैय्यद हुसैन मुंतजर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें