फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के शेरवां गांव में मंगलवार की रात कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने जहर खा लिया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां बुधवार को भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शेरवां गांव निवासी राम सजीवन कन्नौजिया (52) मुंबई में रहकर लांड्री चलाते थे। करीब एक पखवारा पहले वह घर आए थे। परिजनों ने बताया कि वह मधुमेह और मुंह के कैंसर से पीड़ित होने के कारण अवसाद में थे। चार जून को उन्होंने टाटा कैंसर अस्पताल में दिखाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया था। मंगलवार की शाम को पत्नी लालती के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए। करीब 11 बजे उनके चीखने की आवाज सुनकर उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए तो पता चला कि रामसजीवन ने जहर खा लिया है। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके चार बेटे व दो बेटियां हैं। एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। दोनों बड़े बेटे मुंबई में प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें