गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव की अनुसूचित बस्ती में जमीन संबंधी विवाद को लेकर रविवार को जमकर ईंट पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया।
गांव निवासी गीता देवी के पति सिबली और बासमती देवी के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। रविवार को बासमती के परिजन विवादित जमीन पर ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। इस मसले को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से पंकज, प्रदीप, सुषमा और दूसरे पक्ष से शिवफेर, प्रमोद, श्यामदेव और नीतू सुमन, रीमा, इन्द्रकला और कमला देवी को चोटें आईं ।