जौनपुर। लखनऊ मंडल के सहायक रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सप्रा ने बुधवार को वाराणसी रेल प्रखंड पर कई स्टेशनों का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जफराबाद स्टेशन पर अधिकारी निरीक्षण के लिए इंतजार करते रहे लेकिन रेल प्रबंधक नहीं रूके। वह दोपहर में सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। स्टेशन पर साफ सफाई नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया। यात्री सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कर्मचारी शिकायत पंजिका, अवकाश एवं उपस्थित पंजिका, यात्री परिवाद एवं शिकायत पंजिका, कर्मचारी का नाम पता पंजिका, ब्लाक उपकरण रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।
जफराबाद स्टेशन पर भी सहायक रेल प्रबंधक के रुकने का इंतजार अधिकारी करते रहे लेकिन उनका सैलून नहीं रुका। सिटी स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद बाद वह बदलापुर स्टेशन पर पहुंचे। एक टीम ने यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए रेल की पटरियों को भी बारीकी से देखा। उन्होंने रेलवे की चहारदीवारी के नजदीक हो रहे निर्माण को रोकने का निर्देश आरपीएफ को दिया। कहा कि रेलवे की चहारदीवारी से तीस मीटर दूर भी यदि कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन पर ही निर्माण क्यों न कर रहा हो उसे परमीशन लेने की जरूरत है। प्रबन्धक ने उस स्थल का भी निरीक्षण किया जहां कुछ दिन पूर्व ऊदपुर घाटमपुर गांव के पास रेल पटरी टूटने से एक मालगाड़ी के दर्जनों डिब्बे पटरी से उतर गए थे। तहसील उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति ने श्रीकृष्णा नगर पर शटल ट्रेन रोकने अथवा लखनऊ जाने के लिए अन्य कोई ट्रेन चलवाए जाने के लिए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। जिसपर डीआरएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि शटल ट्रेन अथवा अन्य कोई ट्रेन चलाने पर विचार किया जाएगा। इस मौके स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव, अपर मंडल रेल प्रबन्धक जयंत चौधरी, मंडल वाणिज्यिक प्रबन्धक रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बब्बल यादवआदि उपस्थित रहे।