समाजवादी छात्र सभा ने सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम पुलवामा हमले में शहीद हुए जिलाजीत यादव के नाम पर रखे जाने को लेकर आवाज उठाई है। बृहस्पतिवार को सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सद्भावना जुलूस निकालकर ओलंदगंज क्षेत्र में भ्रमण कर मेडिकल कालेज का नाम शहीद जिलाजीत यादव के नाम पर करने की मांग की।
समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने चेतावनी दी कि मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर शहीद जिलाजीत यादव के नाम पर नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। जुलूस में शनि यादव, अनिल यादव, विशाल यादव, अजय यादव रवि, दीपक यादव, प्रियांशु साहू, विशाल, शिवा यादव, अवनीश यादव, प्रशांत यादव, प्रियम यादव, सूर्या यादव, विनोद यादव, शिवकांत यादव, आकाश तिवारी, राजेश यादव, अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।