शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर क्षेत्र के आजाद नहर पुल के पास बुधवार की रात चीनी लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों का शाहगंज में एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मनिकापुर गोंडा से चीनी की बोरी लादकर ट्रक जौनपुर की तरफ जा रहा था। रात नौ बजे के करीब क्षेत्र के आजाद नहर की पुलिया के पास ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से जिसमें आंबेडकर नगर निवासी ट्रक चालक कुलदीप और खलासी जितेंद्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रक से बाहर निकलवा कर शाहगंज उपचार के लिए पहुंचाया गया।