फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ही की थी पूजा की हत्या

Sun, 21 Jun 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी पूजा (19) की हत्या उसके भाई और परिवार के लोगों ने मिलकर की थी।
विज्ञापन


 उसकी हत्या कर लाश जौनपुर जिले के सुजानगज थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव में एक खेत में फेंक दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने पूजा के भाई, मां, पिता, बहन और प्रेमी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार

कर लिया है।  शनिवार को एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि पूजा की लाश 12 जून की सुबह सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव के एक खेत में पाई गई थी।

 उसका गला रेत दिया गया था लेकिन मौके पर खून नहीं गिरा था। इससे इस बात की पुष्टि हुई कि उसकी हत्या कहीं और कर लाश को यहां फेंक दिया गया था। हत्या के खुलासे के लिए सीओ बदलापुर दीपनारायण के नेतृत्व में पुलिस
विज्ञापन


 टीम गठित की गई थी। सुजानगंज थानाध्यक्ष और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि पूजा अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार के लोग उसकी मर्जी के खिलाफ कहीं और शादी

करना चाहते थे। पूजा का प्रेमी अरविंद गौतम निवासी सरायखुस थाना मछलीशहर उसके दूर के रिश्ते में था। घटना वाली शाम को उसका प्रेमी उससे मिलने उसके गांव गया था। उसने फोन कर पूजा को घर के पीछे बुलाया और शादी

 करने का दबाव बनाया। शादी न करने पर उसने आत्महत्या की भी धमकी दी थी। पूजा लौटकर घर गई तो परिवार के लोगों से अपने प्रेमी के साथ शादी कराने का दबाव बनाया। उसकी इस जिद पर परिवार के लोग नाराज हो गए। भाई

 संजय ने कहा कि इस बारे में वह उससे घर से बाहर दूर जाकर बात करेगा। बात करने के बहाने पूजा को लेकर परिवार के सभी सदस्य भगवानदासपुर गांव के टीले के पास गए जहां भाई संजय ने हंसिया से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

 लाश को  घर से दो सौ मीटर दूर सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव में फेंक दिया। पूजा की लाश मिलने पर भाई संजय ने ही थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस का मानना है कि पूजा के प्रेमी को
विज्ञापन


परिवार वालों ने कई बार मना किया था लेकिन फिर भी उसने उस पर शादी का दबाव बनाया इस नाते उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भाई संजय,  विजय प्रताप, पिता नन्हेंलाल, मां शकुंतला देवी, बहन  गीता देवी,  नीलम और प्रेमी अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें