फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: वाहन खड़ा करने को लेकर बरातियों ने की मारपीट, पथराव से भगदड़

Sun, 06 Jun 2021 11:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

आरोप है कि बरातियों ने महिलाओं से अभद्रता की, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव में रविवार की रात आई बरात में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद में दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। आरोप है कि एक वर्ग के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान पथराव से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। देर रात पुलिस की मौजूदगी में बरात निकली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कस्बे से सटे धनुहां गांव में एक परिवार में शादी थी। बरात निकालने के दौरान पड़ोस के टेंपो चालक से वाहन खड़ा करने को लेकर कुछ बरातियों से विवाद हो गया। बरातियों ने टेंपो चालक की पिटाई कर दी। टेंपो में सवार दूसरे वर्ग का युवक मारपीट के बाद टेंपो से उतरकर अपने घर की ओर भागा तो बरात में शामिल कुछ लोग उसके घर में घुस गए।

आरोप है कि वहां मारपीट के बाद महिलाओं के साथ अभद्रता की। पिटाई से कुछ महिलाओं को चोट आई। इस दौरान पथराव से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर रामपुर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ मड़ियाहूं सन्त कुमार भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद में मारपीट हुआ था। घायल महिलाओं को सीएचसी ले जाया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। स्थिति नियंत्रण में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें