मुहम्मदाबाद में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे नोडल अधिकारी डूडा अखिलेश तिवारी आशाओं को निर्देश द
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम को जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। डीएम प्रियंका निरंजन ने डूडा, नेडा, खादी ग्रामोद्योग, मंडी समिति, श्रम प्रवर्तन समेत कई विभागों के अधिकारियों को ग्रामीण अंचलों में शत-प्रतिशत वेक्सीनेशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। टीकाकरण को पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों के कई सवालों का सामना करना पड़ा। उधर, वैक्सीन लगवाने को लेकर आनाकानी करने पर पुलिस को भी बुला लिया गया।
डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, बंधौली, जैसारीकलां एवं डकोर में गुरुवार को टीकाकरण और जागरुकता का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें हर घर टीका, घर घर टीका के लिए लोगों को जागरूक किया गया। मुहम्मदाबाद में वैक्सीनेशन के लिए रह गए ग्रामीणों को नामित नोडल अधिकारी डूडा के परियोजना अधिकारी अखिलेश कुमार व चिकित्साधिकारी डॉ इदरीश मुहम्मद ने गांव में घर घर दस्तक देकर ग्रामीणों से टीकाकरण की पूछताछ की, साथ ही जो लोग कोविड 19 का टीका नहीं लगवा पाए हैं। उनसे टीका लगवाने का आग्रह किया। इसी तरह नेडा के परियोजना अधिकारी ने कुसमिलिया में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने को गांव में भ्रमण किया। बंधौली में खादी ग्रामोद्योग अधिकारीए जैसारी कला में सचिव मंडी समिति उरई और सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने डकोर में रह गये लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की। वहीं कुछ गांवों में ग्रामीणों ने वैक्सीन न लगवाने को लेकर तमाम सवाल जवाब किए और इस बीच नोडल अधिकरियों से बहसबाजी भी की।
---------
आज फिर चलेगा अभियान
मुहम्मदाबाद। शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराने के लिए शुक्रवार को भी ऐर तथा खरका में घर.घर दस्तक देकर डूडा परियोजनाए नेडा परियोजना, खादी ग्रामोद्योग, सचिव मंडी समिति, श्रम प्रवर्तन विभागों के अधिकारी कोरोना टीकाकरण कराने व लोगों को नोडल अधिकारी के रूप में जागरूक करेंगे।