ृमुना पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : ORAI
उरई। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बहन, बेटियों की बजाय गाय बचाने में लगी है। रोजगार, विकास के नाम पर झूठे वादे और दावे किए जा रहे है। उन्होंने मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बसपा कांशीराम के बताए रास्ते से भटक गई है। अब पार्टी में सिर्फ पैसे वालों को टिकट मिलता है। वह शुक्रवार को पार्टी की ओर से स्थानीय जमुना पैलेस सभागार में पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के नाते संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए भाईचारा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से कांशीराम जी एवं सावित्री बाई की विचार धारा को बढ़ाने का काम कर रहे। बसपा में जिसकी जितनी थैली भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी का खेल चला। जो बसपा 30 साल पहले थी वह अब नहीं रही। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को हल करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद जीशान कुरैशी व संचालन सुंदर सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान प्रेम कुशवाहा, लालू कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा, नितेश नारायण कुशवाहा, गयाप्रसाद आदि मौजूद रहे।
-------------
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने ली सदस्यता
उरई। भाजपा एवं बसपा छोड़कर कई लोगों ने जनाधिकार पार्टी की सदस्यता ली। जिसमें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, ब्रजमोहन कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, हबीब खान, साहब सिंह, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जगजीवन कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, अशरफ मंसूरी आदि ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन के अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा के प्रति आस्था जताई।