उरई। 2022 के विधानसभा चुनावों में इस बार जिले के 12 लाख 78 हजार 538 मतदाता मतदान करेंगे। तीनों विधानसभाओं में कुल 1613 बूथ बनाकर मतदान होगा।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। तीनों विधानसभा सीटों के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करने के साथ इस कुल मतदाताओं की संख्या 1278538 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या कुल 6 लाख 88 हजार 925 रहेगी। जबकि 5 लाख 89 हजार 521 महिलाएं हैं।
-------
80 साल से अधिक 31 हजार वोटर
इस बार चुनाव में 80-89 साल तक के 25 हजार 807, 90-99 तक के 4908 और सौ साल से अधिक के 412 बुजुर्ग मतदान करेंगे। तीनों विधानसभाओं में 80 साल से अधिक उम्र के कुल 31127 बुजुर्ग मतदान करेंगे।
-------
12 हजार से अधिक दिव्यांग वोटर
2022 के चुनाव में जिले से 12712 दिव्यांग मतदान करेंगे। इस बार दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर समेत कई अन्य व्यवस्थाएं भी निर्वाचन आयोग की तरफ से की गई हैं।
----
विधानसभा वार वोटर
उरई सदर - 443292
कालपी - 392694
माधौगढ़ - 442552
-----------------
ईवीएम रथ करेगा मतदाताओं को जागरूक
- डीएम प्रियंका निरंजन ने ईवीएम जागरुकता रथ को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। ईवीएम जागरुकता रथ तीन विधासभाओं में घूमकर मतदाताओं को ईवीएम से वोटिंग करने के प्रति जागरूक करेगा। इस रथ को शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने कहा कि यह जागरूकता रथ जनपद की तीनों विधानसभाओं में एक-एक मतदान केंद्रों पर जाकर स्थानीय मतदाताओं को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के प्रति जागरूक करेगा। लोगों में ईवीएम के संशय को दूर किया जाएगा। कहा कि इस जागरुकता रथ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बैलेट यूनिट कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट रखी गई। मतदान केंद्रों पर स्थानीय मतदाताओं को ईवीएम का प्रयोग करके भी देखेंगे। उन्होंने प्रत्येक उपकरण यथा वैलिड यूनिट कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट के अलग-अलग कार्य समझाए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य, डिप्टी मजिस्ट्रेट अजीत सिंह, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
----------
निर्वाचन की खबरों के साथ...
फोटो:::32:::मतदाता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते सूरज ज्ञान स्कूल के प्रधानाचार्य।
मतदाता एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया
कोंच। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता एक्सप्रेस कोंच पहुंची। जिसका सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज में स्वागत किया गया। इसके बाद हरी झंडी दिखा कर आगे के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर अमन तोसामी, गजेंद्र राजावत, रामराजा निरंजन, ब्रजेंद्र यादव, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
---------------
जागरुकता रथ का आटा में भी स्वागत
आटा। शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आटा स्थित बीएमटी इंटर कॉलेज में पहुंचा तो प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रथ में उपस्थित लोगों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह निरंजन, रीतेश श्वेता, रंजना योगेश, पांडे दिनेश सैनी आदि मौजूद रहे।
----------
फोटो-25-डीवी कालेज की मतदाता जागरूकता संगोष्ठी में मौजूद छात्राएं। संवाद
मतदान के समय विकास को दें प्राथमिकता
उरई। मतदाता जागरुकता रथ के डीवी कालेज पहुंचने पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय की सेमिनार हाल में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। लिहाजा मतदान करते समय जातिवाद को नहीं बल्कि विकास को प्राथमिकता दें। स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ गिरीश श्रीवास्तव ने मतदान को सबसे बड़ा महान उत्सव बताया, जिसमें जाति, धर्म एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर कार्य करने करने की बात कही। नोडल अधिकारी डॉ रामजी यादव ने कहा कि सच्चे एवं अच्छे मन से मतदान के महापर्व में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं जागरूक करने की आवश्यकता है। (संवाद)