फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सेंगर नदी जनपद की पहचान, इसे प्रदूषित न करें

विज्ञापन
सेंगर नदी की सफाई कार्य का शुभारंभ करते डीएम व अन्य। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत गंगा की सहायक सेंगर नदी के जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया। मंगलवार को इसका शुभारंभ क्षेत्र के गांव ठूलई में जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ किया। इस मौके पर सीडीओ ने जिलाधिकारी को बुके भेंट कर स्वागत किया। डीएम ने कहा कि सेंगर नदी जनपद की पहचान है। हम सब की जिम्मेदारी है कि इसकी स्वच्छता एवं सफाई का ध्यान रखें। नदी में गंदा पानी न डालें, पॉलिथीन या कूड़ा करकट न डालें।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि नदी में जलकुंभी, घास आदि को जेसीबी लगाकर जल्द साफ करवाएं। नदी के आसपास किसानों की फसल को कोई क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने नदी के सफाई में ग्राम वासियों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि नदी को प्रदूषित न होने दें। इस मौके पर एसडीएम अंजलि गंगवार, एसडीएम राजकुमार, डीसी मनरेगा, बीडीओ विकल्प कुमार एवं एडीओ पंचायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें