फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डिवाइडर पार करते समय वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद सीएचसी पर परिजन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित रामबाग मंदिर के समीप बुधवार को डिवाइडर पार करते समय एक वृद्ध सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रक ने वृद्ध को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी अनवार (70) पुत्र अली मोहम्मद बुधवार को दोपहर में घर जाने के लिए डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ आ रहा था। तभी वो अचानक गिर पड़ा। जब तक संभल पाता एक ट्रक तेजी से आ गया और अनवार को कुचल दिया। अनवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें