फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने सिंचाई कर्मी से एक लाख लूटे

Mon, 24 Apr 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सिकंदराराऊ सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी से असलहों के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित सिंचाई कर्मी पंजाब नेशनल बैंक की सिकंदराराऊ शाखा से रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद एएसपी, सीओ काफी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी करवाई। पुलिस अधिकारियों ने बैंक पहुंचकर वहां के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस का दावा है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग उनके हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लल्लू पुत्र रामशरण निवासी नौजलपुर कोतवाली सिकंदराराऊ सिंचाई विभाग में मेठ के रूप में कार्यरत हैं। वह सोमवार की दोपहर को पंजाब नेशनल बैंक की सिकंदराराऊ शाखा से नकदी निकालने पहुंचे। उन्होंने वहां से एक लाख रुपये निकले और बाइक से अपने गांव लौटने लगे। बताते हैं कि गांव नगला ब्राह्मण के निकट एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां आए और उन्होंने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रुकते ही तीनों बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और उनके पास मौजूद नकदी अपने कब्जे में कर ली। इसके बाद बदमाश इत्मीनान से वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचा दिया तो मौके पर काफी भीड़ लग गई।

घटना चूंकि सिकंदराराऊ और हसायन बॉर्डर की थी, इसलिए दोनों थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में सीओ सिकंदराराऊ राकेश वशिष्ठ भी पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारी पीड़ित को लेकर पीएनबी की सिकंदराराऊ शाखा पहुंचे और उसके सीसीटीवी फुटेज खंगालकर यह मालूम करने की कोशिश कि नकदी निकालते वक्त कहीं किसी की नजर तो उस पर नहीं थी। देर शाम पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली हसायन में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस टीमें देर रात तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें