फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली में रखे डीजल के दो ड्रमों लगी आग

विज्ञापन
फोटो-33- आग का गोला बनी ट्राली - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर बरोलिया पुल के निकट बिल्डिंग करते समय ट्रॉली में रखे डीजल भरे ड्रमों में आग लग गई। देखते-देखते ट्रॉली आग का गोला बन गई। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। एक घंटे की मशक्कत कर लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांधपुरवा गांव निवासी शिवकुमार के पास ट्रैक्टर है। शुक्रवार की दोपहर वह सांडी थाना क्षेत्र मेें कटरा-बिल्हौर मार्ग स्थित बरोलिया पुल के निकट अरविंद राजपूत की बिल्डिंग की दुकान पर ट्राली में बिल्डिंग कराने आया था। कारीगर मशीन से ट्राली में बिल्डिंग कर रहा था।
इसी दौरान एक चिंगारी ट्राली में रखे डीजल से भरे दो ड्रमों पर जा गिरी। जिससे ड्रमों में आग लग गई। डीजल में आग विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में ट्राली आग के गोले में तब्दील हो गई। जिससे आसपास भगदड़ मच गई। काफी देर तक कोई ट्राली के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। किसी तरह मौके पर पहुंचे लोगों ने बालू आदि के जरिए आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुुुुताबिक आग से 40 हजार का डीजल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें