एडु लीडर्स एवार्ड के लिए चयनित शिक्षिका सोनम गुप्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर द्वारा आयोजित शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडु लीडर्स अवार्ड 2021 के लिए जिले की शिक्षिका सोनम गुप्ता का चयन किया है। इसके लिए प्रदेश भर से 148 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है।
चयनित शिक्षिका सोनम गुप्ता कोथावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महादेवपुरवा में तैनात हैं। उनको बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी एवं पूर्व महानिदेशक विजय किरन आनंद गोरखपुर के एनेक्सी भवन में सम्मानित करेंगे। इसके अलावा एक और दो सितंबर को होने वाले इस शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार में शिक्षकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करना है। सेमिनार का आयोजन राष्ट्रपति से पुरस्कृत एवं एडु लीडर्स यूपी के सूत्रधार डॉ. सर्वेश मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। निर्णायक समिति में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशुतोष आनंद अवस्थी बाराबंकी, इशरत अली मैनपुरी, मनीष कुमार औरैया मौजूद रहेंगे। स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य एसआरजी आशीष मिश्र ने बताया कि इससे पहले भी शिक्षिका को आईसीटी परीक्षा के लिए चयनित किया जा चुका है।