फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कब्रिस्तान के निकट पट्टे की जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। शव को दूसरे स्थान पर दफन कराया गया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत शादीपुर निवासी कतरू पुत्र लाल मोहम्मद पंजाब में कार्य करता था। कतरू की मौत पंजाब में हो गई थी। रविवार सुबह उसका शव गांव पहुंचा। उसके परिजन शव को दफनाने के लिए कुर्सी में गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचे और कब्र खोदने लगे। इसी बीच गांव निवासी श्रीपाल पुत्र मैकू वहां आया और कहा कि जहां पर कब्र खोदी जा रही है, उस जमीन का पिछली पंचवर्षीय में पट्टा कर दिया गया है। वह लोग शव को दूसरी जगह दफनाएं। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि वह कब्रिस्तान की भूूमि है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और मारपीट शुरू हो गई। इससे श्रीपाल की पत्नी चुटहिल हो गई। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि जगह की पैमाइश की जानी है। इसके लिए राजस्व विभाग को लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें