फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से टोल महंगा, वाहनों के पंजीकरण में भी जेब होगी ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से टोल महंगा, वाहनों के पंजीकरण में भी जेब होगी ढीली
विज्ञापन

हापुड़। नए वित्तीय वर्ष में वाहन चालकों को अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी। वाहनों के नवीनीकरण और फिटनेस शुल्क में आठ गुना तक वृद्धि की गई है। जबकि टोल टैक्स भी पहले से अधिक चुकाना होगा। जिले में छिजारसी और कुराना टोल पर कार के लिए एक तरफ से दस रुपये अधिक देने होंगे।
परिवहन मंत्रालय के नए नियम से एक अप्रैल से वाहन स्वामियों की जेबों पर अब सीधा असर पड़ने जा रहा है। पुराने हो चुके वाहनों का री-रजिस्ट्रेशन कराना काफी महंगा हो जाएगा, इससे जिले के करीब 15 हजार वाहन स्वामियों पर 3.5 करोड़ का भार पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी तक 15 साल पुराने हो चुकी कार का 600 और बाइकों का 300 रुपये री-रजिस्ट्रेशन शुल्क पड़ता था, लेकिन अब बाइकों के दोबारा पंजीकरण के लिए 300 की जगह 1400, कार, ट्रैक्टर के लिए 600 की जगह 5800 देने होंगे। इस तरह से बाइक स्वामी को 1100, जबकि कार और ट्रैक्टर स्वामियों को 5200 का अतिरिक्त फीस चुकानी पड़ेगी।
विभागीय जानकारों के मुताबिक इस नियम की जद में करीब 15 हजार वाहन आ रहे हैं, जिसमें कार, बाइकों से लेकर ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी शामिल हैं। बाइकों पर करीब चार गुना, जबकि ट्रैक्टर, कार पर करीब नौ गुना फीस बढ़ाई गई है। एक आंकलन के मुताबिक एक अप्रैल के बाद री-रजिस्ट्रेशन कराने के लिए करीब 3.5 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
जबकि री-रजिस्ट्र्ेशन पर 400 की जगह 1400, तिपहिया वाहनों के लिए 600 की जगह 4300, हल्का मोटर यान 600 की जगह 4300, यात्री/मध्यम मोटर वाहन के दोबारा पंजीकरण पर 800 की जगह 11000, यात्री भारी माल वाहनों पर 800 की जगह 13,500 की फीस देनी पड़ेगी।
एआरटीओ प्रशासन अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी गई नई गाइडलाइन हापुड़ परिवहन विभाग के पास आ चुकी है। एक अप्रैल से ये नियम पूरी तरह से प्रभावी होने जा रहा है।
जिले को दो टोल पर आज से अधिक वसूली
एक अप्रैल से वाहन चालकों को जिले के तीन में से दो टोल प्लाजाओं पर टैक्स की बढ़ोतरी हो रही है। हल्के वाहनों पर एक तरफ से आने जाने में दस रुपये अधिक देनें होंगे। 31 मार्च के रात 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी। नई रेट लिस्ट के अनुसार छिजारसी टोल पर हल्के छोटे वाहनों को अब एक ओर से 130 के बजाय 140 व दोनों ओर से 210 रुपये देनी होगी। हल्के व्यवसायिक वाहनों को एक ओर से पास करने में 230 व दोनों ओर से 345 रुपये देने होंगे। बस व ट्रक एक ओर से 480 व दोनों ओर से 720 रुपये चुकाने होंगे। लोकल छोटे वाहनों का मासिक पास 285 के स्थान पर 315 रुपये का बनेगा।
विज्ञापन

जबकि बुलंदशहर रोड पर एक तरफ से जाने में हल्के छोटे चार पहिया वाहनों को 100 रुपये व दोनों ओर से 150 रुपये देने होंगे। छोटे व्यवसायिक वाहनों को एक ओर से 165 व दोनों ओर से 245 रुपये देने होंगे। ट्रक व बस के लिए एक ओर से 345 व दोनों ओर से 515 रुपये देने होंगे। लोकल वाहनों के लिए मासिक पास 315 का होगा। राहत की बात है गढ़ में अल्लाबख्शपुर स्थित टोल पर के रेट फिलहाल नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें