फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और स्कूटी की टक्कर में इंटर के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और स्कूटी की टक्कर में इंटर के छात्र की मौत
विज्ञापन

हापुड़। कक्षा 12 की परीक्षा देकर साथी के साथ घर लौट रहे असौड़ा निवासी छात्र गुलबेग (22) की किठौर रोड पर गांव टियाला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि साथी छात्र घायल हो गया।
गांव असौड़ा निवासी मुनव्वर का पुत्र गुलबेग(22) कामेरठ जनपद के थाना किठौर क्षेत्र के गांव महलवाला स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 12 की परीक्षा देने गया था। बृहस्पतिवार को वह अपने सहपाठी गांव असौड़ा निवासी शाहबाज पुत्र रिजवान के साथ स्कूटी पर सवार होकर परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। किठौर रोड पर थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला के पास मेरठ-हापुड़ बाईपास के पास पहुंचने पर स्कूटी सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। जिसमें स्कूटी सवार दोनों छात्र और बाइक सवार गांव पीरनगर सूदना निवासी मोहित घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां गुलबेग को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें