गढ़ में एसडीएम ने दो होटलों पर मारा छापा
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने दो होटलों पर छापा मारा। इस दौरान होटल में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला, जिसको लेकर एसडीएम ने दोनों होटल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन का समय दिया है। सही जवाब न मिलने पर दोनों होटलों को सील करने की चेतावनी दी।
रविवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने स्याना रोड पर स्थित गेलेक्सी व्हाइट होटल में छापा मारा। जिसमें उन्हें होटल के अंदर कई खामियां मिलीं। एसडीएम ने बताया कि होटल में रखे रिकार्ड रजिस्टर की जांच किए जाने पर कमरा लेने वाले का पूर्ण रिकार्ड उपलब्ध नहीं मिला। वहीं होटल में बने कमरों में तीन जोड़े मिले। एसडीएम ने तीनों जोड़ों के आधार कार्ड चेक किए, जिसके बाद उन्हें कड़ी हिदायत देकर वहां से भेज दिया। वहीं एसडीएम ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के वैठ मोड़ के पास सफारी इन होटल में छापा मार। वहां मौजूद प्रबंधक से रजिस्टर मांगा, जिसमें होटस में चेक इन और चेक आउट और होटल की गाइडलाइन के अनुसार कई खामियां मिली। वहां पर भी दो जोड़े मिले, जिनसे पूछताछ की और उनके परिजनों से वार्ता कर उन्हें छोड़ दिया। एसडीएम ने बताया कि दोनों होटल संचालकों को रिकॉर्ड रजिस्टर अपडेट न करने और अन्य खामियां मिलने के मामले में नोटिस जारी किए हैं, सात दिन में यदि दोनों ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया तो होटल पर सील की कार्रवाई की जाएगी।