फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने की दी धमकी

Tue, 08 Mar 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
धौलाना थाना क्षेत्र के धोबीबाड़ा निवासी एक युवक ने पड़ोसी मोहल्ले के एक युवक पर पुलिस के नाम पर उगाही करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र धौलाना निवासी अवनीश कुमार शर्मा ने उल्लेख किया है कि 26 फरवरी को वह अपनी कार में पेट्रोल डलवाकर घर आ रहा था। जब वह थाना धौलाना के पास पहुंचा तो पुलिस ने चेकिंग के नाम पर उसकी कार को रोक लिया।

इसी दौरान वहां पड़ोसी मोहल्ले में रहने वाला एक युवक भी पहुंच गया। जब पुलिस कार की तलाशी ले रही थी तो युवक उसके घर आ गया और उसकी पत्नी से पुलिस के नाम पर दस हजार रुपये ले लिए। इसी दौरान पुलिस ने कार में सब कुछ ठीक मिलने पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने रुपये देने की बात बताई। इसी दौरान युवक फिर उसके घर आ गया और पांच हजार रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया और अपने दस हजार रुपये वापस मांगे तो युवक ने गोली मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें